बदरीनाथ में चलाया गया सफाई अभियान
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : बदरीनाथ नगर पंचायत की ओर से बीते रविवार को भारत तिब्बत सीमा क्षेत्र की चौकियों और देवताल के आस पास सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान नगर पंचायत के 57 सदस्यीय दल ने 72 किलो प्लास्टिक कचरा एकत्रित किया। जिसे निस्तारण के लिए बदरीनाथ धाम के कूड़ा निस्तारण केंद्र में लाया गया। नगर पंचायत बदरीनाथ के अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित ने बताया कि सीमा क्षेत्र में पहली बार सफाई अभियान चलाया गया है। भविष्य में आवश्यकता पड़ने पर सीमा क्षेत्र में पुनः सफाई अभियान चलाया जाएगा।
गौर है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पर्यावरण संरक्षण को लेकर स्पष्ट निर्देश है कि पर्यावरण को किसी भी प्रकार का नुकसान न हो।
#Badrinath News #Badrinath Dham,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




