'बिग बॉस ओटीटी 3' की विजेता बनी सना मकबूल
(बॉलीवुड डेस्क): 'बिग बॉस ओटीटी 3' की विजेता बनी सना मकबूल, सना मकबूल के साथ ही कृतिका मलिक, रणवीर शौरी, नैजी और साई केतन टॉप फाइव फाइनलिस्ट बने थे, लेकिन सभी को मात देकर इस खिताब को अपने नाम करने में सना मकबूल कामयाब रही हैं। अनिल कपूर के इस रियलिटी शो में जीत का परचम सना मकबूल ने लहराया है. बिग बॉस ओटीटी 3 ग्रैंड फिनाले में सना ने सेकेंड फाइनलिस्ट नैजी को मात दी है. सना मकबूल को ट्रॉफी के साथ-साथ 25 लाख रुपए की प्राइज मनी भी मिली है. शो के होस्ट अनिल कपूर ने सना को चमचमाती ट्रॉफी दी. सना मकबूल पहली बार टीवी के पर्दे पर 'खतरों के खिलाड़ी' में हिस्सा लेने का बाद चर्चा में आई थीं।
#Bigg Boss OTT 3 Grand Finale #Bigg Boss OTT 3 Winner #Bigg Boss #Bollywood news #Bigg Boss OTT 3 Winner Sana Makbul,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




