गैरसैंण में होगा उत्तराखण्ड विधानसभा का मानसून सत्र
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : उत्तराखण्ड विधान सभा का आगामी सत्र दिनांक 21 अगस्त 2024 (बुधवार) से दिनांक 23 अगस्त (शुक्रवार) तक विधानसभा भवन भराड़ीसैंण, गैरसैंण में आहूत किया गया है। सत्र का आयोजन गैरसैंण की भराड़ीसैंण विधानसभा में किया जाएगा। शुक्रवार शाम को शासन ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं। बता दें कि बीते दिनों हुई कैबिनेट की बैठक में सत्र का समय व स्थान तय करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया था। तब से सत्र संपन्न कराने की तैयारी चल रही थी। शुक्रवार को सीएम ने तारीख तय कर दी।

#Uttarakhand Assembly Monsoon Session2024 #Gairsain #cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




