(स्पोर्ट्स डेस्क) : भारत की स्टार निशानेबाज मनु भाकर 25 मीटर महिला पिस्टल निशानेबाजी स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहते हुए रिकॉर्ड तीसरा मेडल जीतने से चूक गई हैं। वह शूट-ऑफ में हंगरी की ब्रॉन्ज मेडल विनर वेरोनिका मेजर से हार गईं. इससे पहले उन्होंने गुरुवार को प्रिसिजन में 294 और रेपिड में 296 अंक के साथ कुल 590 अंक जुटाकर क्वालीफिकेशन में दूसरा स्थान हासिल करते हुए फाइनल में प्रवेश किया था. बता दें कि मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में कुल 2 मेडल अपने नाम किए. मनु ने पहला मेडल वुमेंस सिंगल 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में जीता था, जो ब्रॉन्ज था. इसके बाद 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड इवेंट में मनु ने ब्रॉन्ज पर कब्ज़ा किया था. मिक्स्ड टीम में मुन भाकर के साथ सरबजोत सिंह शामिल थे. आजादी के बाद मनु भाकर एक ही ओलंपिक में 2 मेडल जीतने वाली पहली भारतीय हैं. इससे पहले किसी भी पुरुष या महिला एथलिट ने एक ही ओलंपिक में दो मेडल नहीं जीते हैं. 

#OlympicGames #Cheer4Bharat #realmanubhaker #Manu Bhaker,