भाजपा ने देहरादून और हरिद्वार के पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी की
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : उत्तराखंड भाजपा ने मेयर प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में हरिद्वार, श्रीनगर, कोटद्वार, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और रुद्रपुर के मेयर प्रत्याशी घोषित कर दिए गए हैं. उत्तराखंड भाजपा ने हरिद्वार से ओबीसी महिला प्रत्याशी के रूप में किरण जैसल, श्रीनगर से महिला सीट पर आशा उपाध्याय, कोटद्वार से सामान्य सीट पर शैलेंद्र रावत, पिथौरागढ़ से महिला सीट पर कल्पना देवाल, अल्मोड़ा से ओबीसी सीट पर अजय वर्मा और रुद्रपुर से सामान्य सीट पर विकास शर्मा को मेयर का टिकट दिया है. इसके अलावा भाजपा पार्षद प्रत्याशियों को लेकर भी अलग-अलग जिला अध्यक्षों द्वारा पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा की जा रही है. रविवार दिन रात देहरादून महानगर जिला अध्यक्ष की तरफ से देहरादून नगर निगम के 100 पार्षद में से 89 पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. इसके अलावा हरिद्वार नगर निगम में भी 56 पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है.
#UttarakhandNikayChunav #Dehradunnews #Uttarakhandnews,







