अभावग्रस्त छात्र-छात्राओं को 350 स्कूली यूनिफॉर्म स्वेटर वितरण
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : दून सिख वेलफेयर सोसायटी ने आज गुरू नानक निवास में अपना 45वां स्थापना दिवस श्री गुरु नानक निवास में धूमधाम से मनाया। संस्था के अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह मदान ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, अतिथियों मीडिया कर्मियों का स्वागत, अभिनन्दन करते हुए कार्यक्रम का प्रारम्भ सबको संस्थान की शपथ एवँ विश्व शांति के लिये एक मिनट मौन करा कर किया । श्री गुरु नानक गर्ल्स पब्लिक इंटर कॉलेज की बालिकाओं द्वारा साहिबजादों के धर्म की रक्षा के लिये पंजाबी में कविता पढ़ी। सोसायटी के सचिव श्री कृष्ण कुमार अरोड़ा ने वर्ष 2024 की सोसायटी के सेवा कार्यो का विवरण प्रस्तुत दिया। सोसायटी के संस्थापक अध्यक्ष सरदार कृपाल सिंह चावला जी सोसायटी की स्थापना का उद्देश्य एवँ विस्तार से सेवा कार्यो से अवगत कराया। मुख्य अतिथि डॉ देवेन्द्र भसीन उपाध्यक्ष उत्तराखंड उच्च शिक्षा प्रोमोशनल कमेटी ने सर्वप्रथम 7 दिन के गुरु गोविन्द सिंह के परिवार के बलिदानो को याद कर उनके परिवार को श्रद्धांजलि दी। सोसायटी द्वारा समाज के अभावग्रस्त जनों की सेवा कार्यों की प्रंशसा करते हुए श्री कृपाल सिंह जी को सादर अभिवादन करते हुए कहा कि 44 वर्ष से सेवा की जो ज्योत उन्होंने जलाई और इस उम्र में उनकी सेवा की भावना हम सबके लिये प्रेरणास्त्रोत है। वह अपनी लगन, मेहनत से सोसायटी को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे है उन्होने अपनी तरफ पूर्ण सहयोग के साथ प्रगति की शुभकामनाएं दी। विशिष्ट अतिथि सरदार श्री गुरबख्श सिंह राजन अध्यक्ष गुरु सिंह सभा देहरादून ने भी शुभकामनाएं देते हुए संस्थान के सेवा कार्यो की तारीफ की औऱ भविष्य मे हर प्रकार के सहयोग का आश्वासन दिया।
कृपाल सिंह चावला ने गत वर्ष के अध्यक्ष एवँ उनकी टीम को अच्छे कार्यों के लिये बधाई दी और सोसायटी द्वारा वर्ष 2024 के अध्यक्ष, सचिव एवँ कोषाध्यक्ष को स्मृति चिन्ह देकर सम्म्मनित किया। उन्होंने 2025 हेतु सरदार जसबीर सिंह मालिक खालसा ज्वेलर्स को सलाहकार कमेटी मनोनीत किया गया है एवँ पहली बार सरदार जी एस जस्सल जी को सोसायटी सनम्यक नियुक्ति घोषित किया। कृष्ण कुमार अरोड़ा को तृतीय वर्ष भी सचिव एवँ सरदार त्रिलोचन सिंह जी को लगातार पांचवी बार कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उहोंने विश्वास जताया कि वर्ष 2025 में अध्यक्ष सरदार जसबीर सिंह जी अपनी टीम के साथ मिलकर सोसायटी की प्रतिष्ठा बढ़ायेगे। विगत वर्षो की भांति सोसायटी अपने स्थापना दिवस सेवा कार्य की परम्परा को कायम रखते हुए देहरादून के विभिन्न स्कूलों में पढ़ रहे वँचित परिवार के बच्चों को स्कूल यूनिफॉर्म के 350 स्वेटर वितरित किये। सयुक्त सचिव श्री अमरजीत सिंह ओबेरॉय जी ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवँ आजीवन सदस्यता लिये सदस्यों के साथ सभी मेहमानों, मीडिया कर्मियों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम का संचालन पूर्व अध्यक्ष एवँ सोसायटी सनम्यक सरदार जी एस जस्सल जी किया। कार्यक्रम में देहरादून के प्रबुद्ध, सम्म्मनित मेहमान सरदार गुलजार सिंह महासचिव गुरु सिंघ सभा देहरादून, श्री विशम्भरनाथ बजाज,जितेन्द्र डेनडोना, मोहम्मद आरिफ के साथ समस्त पूर्व अध्यक्ष डी एस वालिया, अमरजीत सिंह भाटिया, विजय गुप्ता, जे सी शर्मा, के सी गुप्ता,गुरजीत सिंह, जी एस डंग, अर्जुन दास भारद्वाज एवँ कार्यक्ररिणी सदस्य, विभिन्न स्कूलों के बच्चे, शिक्षक, शिक्षिकायें, आजीवन सदस्य उपस्थित रहे।
#Dehradunnews #Uttarakhandnews,







