सीएम धामी ने हल्द्वानी पहुंचकर हॉस्पिटल में भर्ती घायलों का जाना हाल
हल्द्वानी/देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय, हल्द्वानी पहुंच कर भीमताल बस दुर्घटना में घायल लोगों का हाल-चाल जाना। इस दौरान चिकित्सकों से भी घायलों के उपचार के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जरूरत पड़ने पर गंभीर रूप से घायल लोगों को एयरलिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा जाए और घायलों को हर संभव उपचार उपलब्ध कराया जाए। सरकार इस घटना से प्रभावित लोगों के प्रति संवेदनशील है और उनकी हर संभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है।
बता दें कि बुधवार 25 दिसंबर को पिथौरागढ़ से हल्द्वानी आ रही उत्तराखंड रोडवेज की बस नैनीताल जिले के भीमताल इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी. बस करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिरी थी. हादसे के वक्त बस में करीब 29 लोग सवार थे, जिसमें से चार लोगों की तो मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि 25 लोग घायल हुए थे.
#NAINITALBUSACCIDENT #cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,







