मेलबर्न टेस्ट : कोहली पर आईसीसी ने लिया एक्शन
(स्पोर्ट्स डेस्क): मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच के पहले दिन सैम कोंस्टास से धक्का-मुक्की के कारण विराट कोहली पर जुर्माना लगाया गया है। आस्ट्रेलियाई पारी के दसवें ओवर के बाद जब खिलाड़ी एक दूसरे के सामने से गुजर रहे थे तब विराट कोहली और कोंस्टास के कंधे टकरा गए. दोनों खिलाड़ियों ने पलटकर एक दूसरे को घूरकर देखा और तीखी बहस भी की. अंत में कोहली को दोषी पाया गया और मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगा दिया गया. इसके साथ-साथ उन्हें एक डिमेरिट पॉइंट भी मिला है. ऑस्ट्रेलियाई पारी के 10वें ओवर के बाद और 11वें ओवर के बीच में यह घटना घटी। 10वें ओवर के बाद कोहली नॉन स्ट्राइकर एंड से वापस आ रहे थे। वहीं, कोंस्टास क्रीज से आगे निकल रहे थे। तभी कोहली का कंधा कोंस्टास के कंधे से जा लड़ा। दोनों की टक्कर हुई। इस पर कोंस्टास ने पीछे मुड़कर कोहली को कुछ शब्द कहे और फिर कोहली ने भी जवाब दिया। दोनों के बीच तूतूमैंमैं का वीडियो सामने आया है। इसके बाद अंपायर को आकर दोनों को दूर किया और मामला शांत कराया।
कोंस्टास ने मैच के बाद कहा, 'विराट कोहली गलती से मुझसे टकरा गए. यह क्रिकेट है और तनाव में ऐसा हो जाता है. कहा , 'मुझे लगता है कि हम दोनों पर जज्बात हावी हो गए थे. मुझे समझ में ही नहीं आया. मैं अपने दस्ताने पहन रहा था कि अचानक उनका कंधा मुझसे टकराया. क्रिकेट में यह सब होता रहता है.'
#IndiavsAustralia4thTest #ViratKohlivsSamKonstas #ViratKohli #BCCI #ICC ,







