(स्पोर्ट्स डेस्क):  टीम इंडिया ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के आखिरी मुकाबले में बेहतरीन जीत दर्ज की है. पहला मैच पारी और 222 रनों से जीतने वाली भारतीय टीम ने श्रीलंका को दूसरे टेस्ट में 238 रनों से मात दी. इसी के साथ भारत ने ये सीरीज 2-0 से अपने नाम की. भारत ने अपनी पहली पारी में 252 रन बनाए थे. इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम अपनी पहली पारी में 109 रन ही बना सकी थी. इसके बाद दूसरी पारी में भारत ने 303 रन बनाकर श्रीलंका के सामने 450 रनों का लक्ष्य रखा था. इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 208 रन ही बना सकी. भारतीय गेंदबाजों की आग उगलती गेंदबाजी के आगे श्रीलंका के आठ बल्लेबाज़ दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. जीत हासिल करने के बाद आईसीसी डब्यूटीसी वर्ल्ड चैंपियनशिप की तालिका में एक स्थान ऊपर पहुंच  गया है. अब भारत का पॉजिशन 4 हो गई है. अंक तालिका में पहला स्थान ऑस्ट्रेलिया का है दूसरे नबंर पर पाकिस्तान और उसके बाद साउथ अफ्रीका तीसरे नंबर पर है. भारत इस सीरीज से पहले पांचवें स्थान पर था.

#Bcci, #Indiancricket, #Viratkohli, #IPL, #Cricket, #virat100test,