Russia-Ukraine War: अमेरिका ने चीन को लगाई फटकार
Russia-Ukraine War: यूक्रेन और रूस के बीच पिछले 20 दिनों से युद्ध चल रहा है. दोनों देशों के हजारों सैनिक अब तक मारे जा चुके हैं. जबकि यूक्रेन के हजारों नागरिक भी इसमें जान गंवा चुके हैं. यूक्रेन में जारी युद्ध की वजह से यूक्रेन के करीब 27 लाख से ज्यादा लोग पलायन कर चुके हैं. कई लोग पोलैंड-यूक्रेन के बॉर्डर पर फंसे हुए हैं लेकिन कई लोग ऐसे हैं जो बेबसी में मदद का इंतजार कर रहे हैं. पिछले 20 दिनों से जारी युद्ध में यूक्रेन के अधिकतर शहर तबाह हो चुके हैं और हजारों नागरिकों की मौत हो चुकी है. यूक्रेन ने भी बड़ी संख्या में अपने सैनिकों को खोया है. दोनों देशों के बीच चल रही भीषण जंग का फिलहाल अंत होता हुआ नजर नहीं आ रहा. रूसी सेना यूक्रेन पर लगातार हमले कर रही है. इधर यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस का साथ देने पर अमेरिका ने चीन को फटकार लगाई है. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने सोमवार को एक चीनी अफसर को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में मदद करने को लेकर चेतावनी दी है.
#UkraineRussiaCrisis, #thirdworldwar, #RussiaattackUkraine, #pmmodi, #pmo,,







