यूपी में पुलिस कर्मियों की छुट्टियां कैंसिल
लखनऊ (न्यूज़ डेस्क): उत्तर प्रदेश में आगामी होली के त्योहार को देखते हुए प्रशासन ने भी अपनी कमर कस ली है. जिसके तहत यूपी पुलिस ने बड़ा फैसला लिया है. आने वाले त्योहार को देखते हुए सभी पुलिसकर्मियों की छुट्टियां 16 मार्च से लेकर 20 मार्च तक कैंसिल कर दी गई है. उत्तर प्रदेश के डीजीपी ने सभी डीजी,एडीजी, पुलिस आयुक्तों और एसएसपी रेलवे को पत्र लिखकर ये आदेश जारी किया है. इस आदेश के मुताबिक आगामी होली के पर्व को देखते हुए प्रदेश भर में सभी पुलिस कर्मियों की छुट्टी पर 16 मार्च से लेकर 20 मार्च तक रोक लगा दी गई है. हालांकि विशेष परिस्थितियों में उन्हें छुट्टियां मिल सकती हैं आदेश के मुताबिक विशेष मामले में आवश्यकता के अनुसार पुलिस कर्मियों के अवकाश को स्वीकृत किया जा सकता है.







