देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : भाजपा राष्ट्रीय सह-कोषाध्यक्ष व सासंद राज्यसभा डा.नरेश बंसल ने दिल्ली विधानसभा चुनाव एवं मिलकीपुर उपचुनाव मे भारतीय जनता पार्टी की जीत पर हर्ष जताया है। डा. नरेश बंसल ने सभी विजयी प्रत्याशीयो को हार्दिक बधाई और शुभकामनाए दी है। डा. नरेश बंसल ने इस प्रचंड जीत के लिए दिल्ली की देवतुल्य  जनता का आभार व्यक्त किया है।

डा. नरेश बंसल ने कहा की दिल्ली मे पिछ्ले कुछ सालो से झुठ,लुट और फरेब की सरकार चल रही थी जो विकास न करने के बहाने बना खोजा करती थी,जिसका एकमात्र काम दूसरो पर बिना तथ्यो के दोषारोपण करना था।भ्रष्टाचार व अराजकता चरम पे थी।दिल्ली विकास मे पिछड़ गई थी जिससे दिल्ली की जनता त्रस्त थी व सरकार मस्त थी। लोगो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी की सरकार के विकास मॉडल को देखा है व जनकल्याण की सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास सबका प्रयास की निती पर चलती राज्य सरकारो को देखा है।इस बार दिल्ली की जनता ने उस पर विश्वास जताया व मोदी की गारंटी पूरी होने की गारंटी पर भरोसा जताते हुए भाजपा को प्रचंड जीत व बहुमत दिया।निश्चित रूप से आगामी भाजपा सरकार दिल्ली की जनता के भरोसे पर खरा उतरेगी,दिल्ली मे प्रचूर विकास होगा।यह जीत मोदी जी पर लोगो के भरोसे की जीत है।

डा. नरेश बंसल ने कहा कि यह भाजपा के सभी नेतागण व कार्यकर्ताओ की अथक महनत का परिणाम है,तभी संभव हुआ जब भाजपा के सभी ने एक होकर जो महनत की है उसका फल यह जीत है व इसके लिए सभी साधुवाद के पात्र है।गौरतलब है की शालीमार बाग विधानसभा मे डा. नरेश बंसल ने पार्टी के निर्देश प्रचार किया  भाजपा ने वह सीट लगभग तीस हजार  वोटो से जिती है। डा. नरेश बंसल ने इस प्रचंड जीत को लोकतंत्र की जीत बताते हुए सभी को शुभकामनाए दी है व कार्यकर्ताओ एवं जनता का आभार व्यक्त किया है।

#DelhiElectionResults #NareshBansal #NarendraModi #delhi #DelhiElection2025 #BJP #indiadaily #delhiassemblyelection2025 #DelhiElections,