खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): दिल्ली में भारी बहुमत से चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। इस जीत के जश्न में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होने के लिए भाजपा मुख्यालय पहुंचे। भारत माता की जय, यमुना मईया की जय से पीएम मोदी ने अपने संबोधन की शुरुआत की. पीएम मोदी ने कहा, "आज दिल्ली के लोगों में उत्साह और सुकून है. दिल्ली आप-दा मुक्त हुई. मैंने दिल्ली के लोगों से प्रार्थनी की थी कि बीजेपी को सेवा का मौका दीजिए. मैं दिल्ली के हर परिवार को मोदी की गारंटी पर भरोसा करने के लिये दिल्लीवासियों को सर झुकाकर नमन करता हूं. दिल्ली ने खुलकर प्यार दिया है. हम दिल्लीवासियों का कर्ज तेजी से विकास करके चुकाएंगे." पीएम मोदी ने कहा कि आज दिल्ली के लोगों में उत्साह और सुकून भी है। मैंने हर दिल्ली से प्रार्थना की थी भाजपा को सेवा का अवसर दीजिए है। दिल्ली के हर परिवारीजन को मोदी को गारंटी पर भरोसा करने के लिए नमन करता हूं। दिल्ली की जनता ने दिल खोलकर प्यार दिया। दिल्ली के लोगों का यह प्यार और विश्वास हम पर कर्ज है। इसे अब दिल्ली की डबल इंजन सरकार तेजी से विकास करके चुकाएगी। आज की यह ऐतहासिक विजय सामान्य विजय नहीं है। दिल्ली के लोगों ने आपदा को बाहर कर दिया। एक दशक की आपदा से दिल्ली मुक्त हुई। दिल्ली में विकास, विजन और विश्वास की जीत हुई। आंडबर, अराजकता, अहंकार और आपदा की हार हुई है। इस नतीजे में भाजपा कार्यकर्ताओं की दिन रात की मेहनत, परिश्रम विजय को चारचांद लगाता है। सभी कार्यकर्ता विजय के हकदार हैं। सभी को विजय की बधाई देता हूं। 

कार्यकार्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "दिल्ली सिर्फ एक शहर नहीं, बल्कि मिनी हिंदुस्तान है. ये लघु भारत है. दिल्ली भारत के विचार को जी-जान से जीती है. एक तरह से दिल्ल विविधताओं से भरे भारत का लघु रूप है. आज इसी विविधता वाली दिल्ली ने बीजेपी को प्रचंड जनादेश का आशीर्वाद दिया. हर भाषा के लोगों ने हर राज्य के लोगों ने कमल के निशान पर बटन दबाया. उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने साफ किया कि दिल्ली की असली मालिक जनता है। जिनको दिल्ली का मालिक होने का घमंड था, उनका सच से सामना हुआ है। दिल्ली के जनादेश से ये भी साफ है कि राजनीति में शॉर्टकट, झूठ-फरेब के लिए कोई जगह नहीं है। जनता ने शॉर्टकट वाली राजनीति का शॉर्ट सर्किट कर दिया। लोकसभा चुनाव में भी दिल्ली ने निराश नहीं किया। तीन चुनावों में दिल्ली लोगों ने भाजपा को सात सीटों पर विजयी बनाया। पीएम मोदी ने कहा कि कार्यकर्ताओं के मन में दिल्ली की पूरी तरह से सेवा न कर पाने की टीस थी। आज वह टीस खत्म हुई। अब युवा पहली बार दिल्ली में भाजपा का सुशासन देखेंगे। नतीजों से साफ है कि लोगों में भाजपा की डबल इंजन सरकार के प्रति भरोसा है। पीएम मोदी ने कहा, मैंने हर दिल्लीवासी के नाम एक पत्र भेजा था और आप सबने हर परिवार में मेरा ये पत्र पहुंचाया था. मैंने दिल्ली से प्रार्थना की थी कि 21वीं सदी में भाजपा को सेवा का अवसर दीजिए, दिल्ली को विकसित भारत की विकसित राजधानी बनाने के लिए बीजेपी को मौका दीजिए. मैं दिल्ली के हर परिवारजन को मोदी की गारंटी पर भरोसा करने के लिए सिर झुकाकर नमन करता हूं.

गौरतलब हैं दिल्ली में विधानसभा चुनाव के नतीजे सभी 70 सीटों पर आ चुके हैं। दिल्ली में जहां 10 सालों से आप मजबूती से सत्ता पर काबिज थी वहीं इस बार नतीजे बदल गए। भाजपा को 48 सीटें मिली, वहीं आप को इस बार 22 सीटों से साथ हार का सामना करना पड़ा। 

#DelhiElectionResults #PraveshVerma #NarendraModi #delhi #DelhiElection2025 #BJP #indiadaily #delhiassemblyelection2025 #DelhiElections,,