देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : शिक्षा मनुष्य के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है समाज की उन्नति में शिक्षा एक बहुत महत्वपूर्ण किरदार निभाती हैं शिक्षा मनुष्य को एक अच्छा इंसान बनाने के लिए जरूरी होती है। समाज के हर वर्ग के लोगों को शिक्षा पाने का पूर्ण अधिकार है। अपने इसी सपने को साकार करने के लिए दीप्ति ने अपने परिवार की सभी जिम्मेदारियों को और चुनौतियों को भली भांति निभाते हुए सीबीएसई सीटीईटी (Central Teacher Eligibility Test)  दिसंबर 2021 परीक्षा जिसमें 15 लाख अभ्यर्थी उपस्थित थे उनमें से 4 लाख उत्तीर्ण अभ्यर्थियों में अपना स्थान बनाया है। दीप्ति सिंघल ग्रुप कैप्टन आशुतोष सिंघल वायु सेना अधिकारी की पत्नी है। उन्हें अपने वायुसेना अधिकारी पति की तरह ही देश के लिए कुछ करने का जज्बा हमेशा से है। दीप्ति का कहना है कि हर लड़की का सपना अपने करियर को ऊंचाई तक पहुंचाने का होता है। अपने करियर को बनाने के लिए बहुत मेहनत करती है और पढ़ाई करती है परंतु कभी.कभी पारिवारिक जिम्मेदारियों को निभाने व उन्हें वरीयता में प्रथम स्थान देने के कारण वह समय पर अपना कैरियर नहीं बना पाती लेकिन मन में विश्वास और कुछ कर दिखाने की चाहो तो इंसान किसी भी उम्र में अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकता है। दीप्ति सिंघल का सपना एक अच्छी शिक्षिका बनकर समाज के हर वर्ग के व लोगों में अपने शिक्षा को और अनुभवों को प्रयोग में लाकर समाज की उन्नति करना है। दीप्ति का कहना है कि हमारे समाज की हर बालिका को शिक्षित होने का अधिकार है । अगर एक महिला शिक्षित होती है तो वे अपने परिवार के सभी सदस्यों को शिक्षित करने के साथ.साथ समाज की उन्नति में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देती है । दीप्ति सिंघल वायु सेना पत्नी कल्याण संघ (Air Force Wives Welfare Association के साथ जुड़ कर परिवार कल्याण और विधवाओं और विशेष बच्चों के पुनर्वास, देखभाल, वयस्क, साक्षरता, पर्यावरण संरक्षण, के कार्यक्रमों व प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित हमारे देश की महिलाओं को स्किल डेवलपमेंट के द्वारा रोजगार दिलाने में लगातार अपना बहुमूल्य योगदान देती रही हैं। दीप्ति केंद्रीय विद्यालय की विद्यालय मैनेजमेंट कमेटी (VMC) में अपने अनुभवों को विद्यालय के लिए की उन्नति के लिए अपने कठिन परिश्रम के  लिए जानी जाती हैं