उमेश मलिक के बयान के बाद गरमाया राजनितिक माहौल, रालोद नेताओं में रोष
मुजफ्फरनगर, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) । रालोद नेताओं ने भाजपा के पूर्व विधायक उमेश मलिक पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करने सहित गंभीर आरोप लगाए हैं। बुढ़ाना कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। बुढाना से भाजपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव हारने वाले पूर्व विधायक उमेश मलिक अपने बयान को लेकर विवाद में आ गये है। उन्होंने भाकियू, राष्ट्रीय लोकदल व अन्य विपक्षी नेताओं पर विवादित टिप्पणी की है। उमेश मलिक के बयान के बाद बुढाना क्षेत्र की राजनीति में हलचल पैदा हो गई। भाकियू ने उमेश मलिक के बयान पर कडी नाराजगी जाहिर की है, बुढ़ाना कस्बे की चरण सिंह कालोनी में रालोद कार्यकर्ताओं ने बैठक की। बालकिशोर त्यागी व संयम पंवार आदि ने आरोप लगाया कि कस्बे में तिरंगा चौक पर भाजपा की बैठक में पूर्व विधायक उमेश मलिक ने संप्रदाय विशेष और भाकियू के खिलाफ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया। रालोद नेता मीटिंग के बाद कोतवाली पहुंचे तथा पूर्व विधायक उमेश मलिक के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। तहरीर में पूर्व विधायक पर विशेष जातियों के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करने, विशेष समुदाय के खिलाफ अपशब्द कहने, किसान यूनियन व नेताओं के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने सहित कई आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी।
#upelection 2022, #cmyogi, #upbjp, #upcm, #upchunav, #rakeshtikait,






