खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क)  : पहलगाम में हुए कायराना आतंकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने सख्त लहजे में पाकिस्तान पर हमला बोला हैं, उन्होंने कहा हमें अफसोस है कि हमारा पड़ोसी आज भी यह नहीं समझ पा रहा है कि उसने मानवता की हत्या की है. हमने 1947 में ही टू नेशन थ्योरी को पानी में फेंक दिया था. आज हम भी टू नेशन थ्योरी को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं. हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, हम सब एक हैं. हम उन्हें मुंहतोड़ जवाब देंगे. फारूक अब्दुल्ला पहले पाकिस्तान के साथ बातचीत की खूब वकालत करते थे लेकिन अब उनका साफ तौर पर कहना है कि पड़ोसी को ऐसा सबक सिखाना होगा कि फिर कभी वह ऐसी जुर्रत न कर सके. अब्दुल्ला ने पड़ोसी मुल्क को लताड़ते हुए कहा कि हम जब 1947 में बंटवारे के वक्त उनके साथ नहीं गए तो आज क्यों जाएंगे? उन्होंने तल्ख लहजे में कहा कि हमने टू-नेशन थिअरी तब पानी में फेंक दी थी. फारूक ने साफ कहा कि ह मुस्लिम, सिख, ईसाई हम सब एक हैं. जो ये समझते हैं कि हमें वे इससे (आतंकी हमले) कमजोर कर देंगे, वे गलत हैं. हम कमजोर नहीं और मजबूत हो रहे हैं और उनको अच्छा जवाब देंगे.

#PahalgamTerroristAttack # PahalgamAttack #FarooqAbdullah,