दिल्ली को हराकर आरसीबी टॉप पर
(स्पोर्ट्स डेस्क): किंग विराट कोहली ने लगातार तीसरे मैच में अर्धशतक जड़कर टीम की दिल्ली के ख़िलाफ़ एकतरफा जीत दिलाई, आरसीबी ने 46वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से रौंदकर सीजन की सातवीं जीत दर्ज की और 14 अंक के साथ टेबल टॉपर बन गई. इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 162 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 18.3 ओवर में चार विकेट खोकर 164 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। दिल्ली के लिए अक्षर पटेल ने दो और दुष्मंथा चमीरा ने एक विकेट लिया। विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या आरसीबी की इस जीत के नायक रहे, जिन्होंने शानदार अर्धशतक जमाते हुए दिल्ली को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली से मिले 163 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की बेहद खराब शुरुआत रही. उसके तीन बल्लेबाज 26 रन के स्कोर पर ही पवेलियन लौट गए. हालांकि, विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या ने पारी को संभालते हुए चौथे विकेट के लिए 119 रन की शतकीय साझेदारी की और आरसीबी के लिए जीत की नींव रखी. 19वें ओवर में टिम डेविड (19 रन*) ने लगातार गेंदों पर एक छक्का और तीन चौके लगाकर टीम की जीत पक्की की. विराट कोहली ने 47 गेंदों में 51 रन की संयमित पारी खेली, जिसमें 4 चौके शामिल रहे. पांड्या जीत दिलाकर ही लौटे. उन्होंने 47 गेंदों में नाबाद 73 रन बनाए. उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के लगाए.
#RCBvsDC #IPL #IPL2025,







