देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क):  पुष्कर सिंह धामी आज उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। वहीं आठ मंत्री भी शपथ ले सकते हैं। प्रदेश को रितु खंडूरी के रूप में पहली महिला स्पीकर मिली है। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री के साथ आज 8 मंत्री शपथ ले सकते हैं। इनमें सतपाल महाराज, धनसिंह रावत, प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, चंदन राम दास, सौरभ बहुगुणा, रेखा आर्य, गणेश जोशी शपथ ले सकते हैं।

#uttarakhandbjp, #uttarakhandcongress, #election2022, #harishrawat, #cmdhami, #puskharsinghdhami, #bjputtarakhand,