पुष्कर सिंह धामी ने ली शपथ, कौन कौन बने मंत्री पढ़िये पूरी लिस्ट...
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : पुष्कर सिंह धामी ने आज उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह (रि.) ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ आठ मंत्रियों ने भी शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहे। शपथ ग्रहण के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी कैबिनेट को सामने बुलाकर सबका अभिवादन किया।
आठ मंत्रियों ने भी ली मंत्री पद की शपथ
- सतपाल महाराज ने ली मंत्री पद की शपथ
- धन सिंह रावत ने ली मंत्री पद की शपथ
- सुबोध उनियाल ने ली मंत्री पद की शपथ
- गणेश जोशी ने ली मंत्री पद की शपथ
- रेखा आर्य ने ली मंत्री पद की शपथ
- प्रेम चंद अग्रवाल ने ली मंत्री पद की शपथ
- सौरभ बहुगुणा ने ली मंत्री पद की शपथ
- चंदन राम दास ने ली मंत्री पद की शपथ

#uttarakhandbjp, #uttarakhandcongress, #election2022, #harishrawat, #cmdhami, #puskharsinghdhami, #bjputtarakhand,







