(स्पोर्ट्स डेस्क): मुंबई स्थित वानखेड़े स्टेडियम में भारतीय वनडे टीम के कप्तान रोहित शर्मा के नाम से अलग स्टैंड बनाया गया है. इस दौरान रोहित  शर्मा और शरद पवार के साथ ही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद रहे। रोहित शर्मा अब क्रिकेट के 2 फॉर्मेट को अलविदा कह चुके हैं. 2024 टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद उन्होंने टी20 क्रिकेट को अलविदा कह दिया था. वहीं मई 2025 में उन्होंने अपने टेस्ट करियर को भी विराम दे दिया है. वो अब सिर्फ ODI टीम में खेलते हुए दिखेंगे. पिछले एक साल के भीतर रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को अपनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जिताई है. 'मुंबई चा राजा' के नाम से मशहूर रोहित शर्मा को अब महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने सम्मान दिया है. 

#Wankhedestadium #Rohit Sharma,