खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क): यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. रिमांड में लेकर पुलिस उससे राज उगलवा रही है. ज्योति मल्होत्रा को लेकर हर दिन नए-नए राज खुल रहे हैं. पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा ​​की चल रही जांच में नया मोड़ आ गया है. अब खुलासा हुआ है कि यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पहलगाम हमले से ठीक पहले पाकिस्तान गई थी. इतना ही नहीं, वह आतंकी हमले से पहले पहलगाम भी गई थी. यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा के संपर्कों में रहे लोगों से भी पुलिस ने पूछताछ शुरू कर दी है। हिसार पुलिस के इनपुट पर ओडिशा के पुरी में यू-ट्यूबर प्रियंका सेनापति से शनिवार को पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि प्रियंका ज्योति की सहेली है और वह भी पाकिस्तान जा चुकी है। ओडिशा पुलिस ने प्रियंका और ज्योति के बीच कथित संबंधों की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा ज्योति के संपर्क में रहे कुरुक्षेत्र निवासी हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एचएसजीएमसी) के एक कर्मचारी से हिसार सीआईए ने पूछताछ की।
पुलिस के मुताबिक, ज्योति मल्होत्रा तीन बार पाकिस्तान और एक बार चीन गई थी. हिसार के एसपी शशांक कुमार और कुछ लोग इस मामले की पूछताछ कर रहे हैं. हिसार पुलिस को इस मामले में कई सारी जानकारी मिली हैं.  ज्योति के यू-ट्यूब चैनल ट्रैवल विद जो पर अपलोड वीडियो देखने से पता चलता है कि उसका रहन-सहन हाईप्रोफाइल था। विदेश में महंगे होटलों में ठहरना, फर्स्ट क्लास हवाई यात्रा आदि से पता चलता है कि उसके खर्च आय से कहीं अधिक थे। केंद्रीय एजेंसियों के साथ संपर्क के बाद हरियाणा पुलिस ज्योति से पूछताछ कर रही है. हम उसकी इनकम की सोर्स का पता लगाने के लिए उसकी ट्रैवल हिस्ट्री और अकाउंट ट्रांजैक्शन को खंगाल रहे हैं. उसकी इनकम और खर्च में बहुत फर्क है. हमें बाहरी फंडिंग पर शक है क्योंकि वह सिर्फ एक ट्रैवल ब्लॉगर थी. पुलिस ने ये भी बताया कि वह एक बार चीन भी गई थी और वहां का वीजा मांगते हुए उसने एक वीडियो शेयर किया था. वह अन्य यूट्यूब इन्फ्लुएंसर्स के भी संपर्क में थी, जिनके पाकिस्तानी एजेंसियों से जुड़ाव की आशंका पर भी जांच चल रही है.

एसपी शशांक सावन ने बताया कि ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तानी उच्चायोग के एक अधिकारी के साथ सीधे संपर्क में थी, जिसे हाल ही में भारत सरकार ने अमान्य राजनयिक प्रतिनिधि घोषित कर देश से निष्कासित किया है. साल 2023 में पाकिस्तान का वीजा लेने के दौरान दूतावास में उसकी मुलाकात एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश से हुई थी, जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती गहरी होती चली गई. दानिश ने ही उसे पाकिस्तान में रहने की व्यवस्था कराई थी. वहीं, उसकी मुलाकात पाकिस्तानी एजेंट्स से हुई थी. ज्योति मल्होत्रा का यूट्यूब चैनल ‘ट्रैवल विद JO’ और इंस्टाग्राम अकाउंट मिलाकर लाखों फॉलोअर्स हैं, जिनका इस्तेमाल कर वह पाकिस्तानी नैरेटिव को बढ़ावा दे रही थी. पुलिस के अनुसार, यह एक तरह का 'नैरेटिव' वॉरफेयर' है, जिसमें सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स को एजेंट के रूप में विकसित किया जाता है. ज्योति पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव (पीआईओ) से जुड़े कई लोगों के संपर्क में थी। ज्योति पाकिस्तानी दूतावास में आयोजित इफ्तार पार्टी में भी शामिल हुई। इस पार्टी का वीडियो उसने अपने चैनल पर अपलोड किया था।  वीडियो में ज्योति दानिश और उसकी पत्नी के साथ बात करती दिख रही है। भारत सरकार ने इसी दानिश को गत 13 मई को जासूसी के आरोप में वापस पाकिस्तान भेज दिया था। पहलगाम हमले से पहले वह पाकिस्तान और चीन गई थी। एसएसपी ने बताया कि बार-बार पाकिस्तान जाने, वहां की इंटेलिजेंस से जुड़े लोगों से मिलने के कारण ज्योति एजेंसियों के रडार पर थी। इसी आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया है। ज्योति किन-किन देशों में और किस मकसद से गई, इसकी जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर अपलोड उसके वीडियो से भी मदद ले रहे हैं। 
 

#JyotiMalhotraNews #JyotiMalhotraYouTuber ##JyotiMalhotra #HSGPC ,