देहरादून, खबर न्यू  इंडिया (न्यूज़ डेस्क): मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विशेष निर्देश पर देहरादून स्थित सूचना निदेशालय में एक विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया । शिविर में प्राचार्य, CMS, हृदय रोग, न्यूरो, फिजिशियन, नेत्र, मानसिक स्वास्थ्य, स्त्री रोग, अस्थि, ईएनटी, बाल रोग, दंत चिकित्सा, त्वचा सहित विशेषज्ञ टेक्नीशियन तक हर स्तर पर उच्चतम सेवाएं दी गईं। शुगर, बीपी, नेत्र जांच, वय वंदन कार्ड और आभा हेल्थ ID निर्माण भी शिविर का हिस्सा रहा। दून मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ डॉक्टरों की देखरेख में हुए इस आयोजन ने कई पत्रकारों को पहली बार उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी दी, समय रहते परामर्श और दवाएं दी गईं।  कार्यक्रम का शुभारंभ स्वास्थ्य सचिव डॉ आर. राजेश कुमार और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री धामी की यह पहल न केवल स्वास्थ्य सेवा की दिशा में एक बड़ा कदम है, बल्कि यह पत्रकारिता के सम्मान और सुरक्षा की भी अभिव्यक्ति है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पत्रकारों के स्वास्थ्य को लेकर संवेदनशीलता दिखाते हुए गत दिनों अधिकारियों को पत्रकारों के लिए विशेष मेडिकल कैम्प आयोजित करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में मंगलवार को रिंग रोड स्थित सूचना निदेशालय परिसर में विशेष स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन किया गया। जिसमें राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सकों ने पत्रकारों की स्वास्थ्य जांच करते हुए, परामर्श दिया। साथ ही पैथॉलॉजी सहित अन्य जांचें और आभा आईडी बनाने का काम भी मौके पर किया गया। इस विशेष स्वास्थ्य कैम्प का शुभारंभ स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार और महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने किया। इस मौके पर सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने कहा कि पत्रकार और मीडिया कर्मियों की व्यस्तता को देखते हुए, यह कैम्प आयोजित किया गया, जिसमें एक ही छत के नीचे विशेषज्ञ डॉक्टरों ने जांच के बाद परामर्श प्रदान किया। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी ने कहा कि भविष्य में भी पत्रकारों के कल्याण के लिए इस तरह के कैम्प आयोजित किए जाएंगे, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पत्रकार हितों के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं, यह कैम्प इसी क्रम में आयोजित किया गया।

 
निदेशक चिकित्सा शिक्षा डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि कैम्प में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. विवेकानंद सत्यावली, डॉ अंकुर पांडे, डॉ एनएस बिष्ट, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार, ईएनटी डॉ पीयूष त्रिपाठी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शांति पांडे, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. अमर उपाध्याय, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. चित्रा जोशी, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल जोशी, दंत रोग के डॉ. देवाशीष सवाई, डॉ. योगेश्वरी, सर्जन डॉ. अभय, डॉ दिनेश चौहान, यूरोलॉजिस्ट डॉ. मनोज विश्वास, त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ भव्या, मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ जगदीश सिंह बिष्ट, न्यूरो सर्जन डॉ डीपी तिवारी, पैथोलॉजिस्ट डॉ उमाशंकर कंडवाल, सीएमएस डॉ रविन्द्र बिष्ट, प्राचार्य डॉ गीता जैन, सीनियर रेडियोलॉजी टेक्नीशियन महेंद्र भंडारी सहित पैरामेडिकल स्टाफ भी शामिल हुआ। डॉ आशुतोष सयाना ने बताया कि कैम्प में 350 से अधिक पत्रकारों और उनके परिजनों की जांच की गई। शिविर में आभा आईडी के साथ ही वय वंदन कार्ड भी बनाए गए। उन्होंने बताया कि कई ऐसे मामले भी सामने आए, जिसमें पत्रकारों को जांच के बाद ही पहली बार शुगर, बीपी, दृष्टि दोष जैसे समस्याओं का पता चला, इसके लिए उन्हें परामर्श, दवाई भी दिए गए।

"पत्रकार हमारे लोकतंत्र के प्रहरी हैं। उनका स्वास्थ्य सुरक्षित रहेगा, तभी समाज जागरूक और सशक्त बनेगा। यह शिविर केवल सेवा नहीं, बल्कि एक सम्मान है।"— मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

#PushkarSinghDhami #PublicRelationSocietyofIndiaDehradunChapter #cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,