सीएम योगी की दीपावली से पहले कर्मचारियों को बोनस देने की तैयारी!
लखनऊ/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): उत्तर प्रदेश के लगभग 8 लाख कर्मचारियों को सीएम योगी आदित्यनाथ ने दीपावली के पहले सौगात देने की तैयारी शुरू कर दी है. सूत्रों के अनुसार दीपावली से पहले कर्मचारियों को 3400 से 7000 रुपये तक के बोनस का ऐलान कर दिया जाएगा. इसके दस्तावेज तैयार करने के लिए वित्त विभाग सरकार की सहमति लेगा और उसके बाद आदेश जारी होगा. यह आदेश संभवत अक्टूबर के दूसरे हफ्ते तक जारी होने की उम्मीद है. इस बोनस का लाभ और राजपत्रित राज्य कर्मचारियों के साथ-साथ दैनिक वेतन भोगी व वर्कचार्ज कर्मचारियों को भी मिलेगा.
#UPNews #CMyogi #Lucknownews # UttarPradesh,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




