संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान 8 दिसंबर को वंदे मातरम पर होगी चर्चा
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान 8 दिसंबर को वंदे मातरम पर चर्चा होगी, वंदे मातरम पर चर्चा की शुरुआत पीएम मोदी करेंगे, और इसके लिए 10 घंटे का वक्त तय किया गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की अध्यक्षता में हुई सर्वदलीय बैठक और कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। माना जा रहा है कि इस बहस में राष्ट्रगीत के इतिहास, महत्व और आधुनिक भारत में उसकी भूमिका पर बात होगी। संसद का शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से शुरू होकर 19 दिसंबर तक चलने वाला यह सत्र 15 बैठकों का होगा।
#Parliament #loksabha #Indianews,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




