स्वामी विवेकानंद मंडल कैंट विधानसभा में किया गया कांग्रेस का पुतला दहन
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : सोमवार को स्वामी विवेकानंद मंडल कैंट विधानसभा द्वारा कांग्रेस पार्टी द्वारा जनता के बीच फैलाई जा रही निराधार भ्रांतियों के विरोध में होटल मैग्नेट प्रेमनगर चौक पर पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर भाजपा ने कहा की कांग्रेस पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए उत्तराखण्ड की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस पार्टी के इन दोहरे मंसूबों को कभी कामयाब नही होने दिया जाएगा।

पुतला दहन कार्यक्रम में पूर्व सभासद विक्की खन्ना, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष सुरेंद्र घेल,मंडल उपाध्यक्ष रणजीत सेमवाल, हैप्पी शर्मा, रुक्मणी पंवार, महामंत्री संजय अरोड़ा, प्रीति भारद्वाज,राजन नेगी, चंदन कन्नौजिया, रिया नैथानी, , दिनेश मुद्गल, रविन्द्र सिंह खालसा, पार्षद रेणु घेल सहित मंडल कार्यकर्ता, युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, विभिन्न मोर्चों के कार्यकर्ता, पार्षदगण एवं मातृशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
#AnkitaBhandari #ankitabhandaricase #cmpushkarsinghdhami #pushkarsinghdhami #cmdhami #Dehradunnews #Uttarakhandnews,







