यूपी में SIR की पहली रफ सूची जारी, चेक करें अपना नाम
लखनऊ/खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : यूपी में SIR प्रक्रिया के बाद आज मंगलवार, 6 जनवरी 2026 को प्रदेश की ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई है. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि प्रदेश में 12.55 करोड़ मतदाता है। पहले चरण के बाद 2.89 करोड़ यानी 18 फीसदी नाम कट गए। चुनाव अधिकारियों के मुताबिक अगर किसी मतदाता का नाम ड्राफ्ट सूची में नहीं है तो घबराने की जरूरत नहीं है. सबसे पहले ड्राफ्ट सूची में अपना नाम चेक करने के लिए आयोग की वेबसाइट - voters.eci.gov.in/download-eroll?stateCode=S24 पर जाएं. यहां एपिक नम्बर, नाम और विधानसभा व जिला डालकर अपना नाम देख सकते हैं. 6 जनवरी से दावे-आपत्तियां की जा सकती हैं। जिनके भी नाम पहली ड्राफ्ट सूची में नहीं हैं, वे 6 फरवरी तक फॉर्म 6 भरकर जमा कर सकते हैं। ताकि उनका नाम जोड़ा जा सके। 6 मार्च 2026 को अंतिम सूची जारी की जाएगी। दावे और आपत्तियां मुफ्त हैं। आयोग ने हेल्पलाइन नंबर- 1950 जारी किया है, जहां सहायता ली जा सकती है। शहरी क्षेत्रों में कम सहयोग को देखते हुए आयोग ने विशेष कैंप लगाने की योजना बनाई है।
3 स्टेप में ऐसे देखें नाम
- चुनाव आयोग की वेबसाइट (https://voters.eci.gov.in/download-eroll) पर जाएं।
- राज्य और जिला चुनें। इसके बाद अपना विधानसभा क्षेत्र सेलेक्ट करें।
- अपना बूथ सेलेक्ट करें और ड्राफ्ट सूची डाउनलोड कर लें।
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि 15 करोड़ के ऊपर जो मतदाता थे उसमें उन्होंने खुद या परिवार के किसी ने हस्ताक्षर करके दिया वह थे। पुरानी मतदाता सूची का लगभग 81 प्रतिशत लोगों ने साइन करके वापस किया और जिन्होंने नहीं दिया वह लगभगत 18 प्रतिशत हैं। जिन्होंने नहीं दिए वापस फॉर्म उनके कई कारण थे। मृतक वोटरों की संख्या 46.23 लाख थी और स्थांतरित, यानि शिफ्ट करके जो वोटर चले गए हैं उनकी संख्या 2.17 करोड़ है। वहीं जो एक से ज्यादा स्थान पर नाम दर्ज पाए गए 25.47 लाख थे। नवदीप रिणवा के मुताबिक वोटर लिस्ट का यह अब तक सबसे बड़ा सफाई अभियान है. अब तक राज्य में 15.44 करोड़ मतदाता दर्ज थे, SIR प्रक्रिया के बाद 2.89 करोड़ मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं.
आइए हम आपको सभी 75 जिलों के बारे में बताते हैं कि कहां कितने वोट कटे हैं. इन सबमें सबसे टॉप पर लखनऊ है.
1. सहारनपुर - 4,32,534 (16.37%)
2. मुजफ्फरनगर - 3,44,217 (16.29%)
3. मेरठ - 6,65,635 (24.65%)
4. गाजियाबाद - 8,18,139 (28.83%)
5. बुलन्दशहर - 4,03,369 (15.14%)
6. गौतम बुद्ध नगर - 44,74,71 (23.98%)
7. बागपत - 177299 (18.15%)
8. आगरा - 8,36,943 (23.25%)
9. अलीगढ - 5,20,189 (18.60%)
10. मथुरा - 3,73,793 (19.19%)
11. फिरोजाबाद - 3,44,752 (18.13%)
12.मैनपुरी - 2,26,875 (16.17%)
13. एटा - 2,20,426 (16.80%)
14. हाथरस - 1,89,616 (16.30%)
15. बरेली - 7,14,753 (20.99%)
16. बदायूं - 4,92,995 (20.39%)
17. शाहजहांपुर - 5,03,922 (21.76%)
18. पीलीभीत - 1,99,772 (13.61%)
19. मुरादाबाद - 3,87,611 (15.76%)
20. रामपुर - 3,21,571 (18.29%)
21.बिजनौर- 4,27,159 (15.53%)
22.अमरोहा - 1,81,177 (13.22%)
23. कानपुर नगर - 9,02,148 (25.50%)
24. कानपुर देहात - 2,03,957 (15.26%)
25. इटावा - 2,33,018 (18.95%)
26. फर्रुखाबाद - 2,90,824 (20.80%)
27. कन्नौज - 2,78,095 (21.57%)
28. औरैया - 1,58,055 (15.36%)
29. प्रयागराज - 11,56,305 (24.64%)
30. फ़तेहपुर - 3,15,468 (16.32%)
31. प्रतापगढ़ - 5,00,109 (19.81%)
32. कौशांबी - 2,19,698 (18.00%)
33. झांसी - 2,19,612 (13.92%)
34. ललितपुर - 95,447 (9.95%)
35. जालौन - 2,12,059 (16.34%)
36. हमीरपुर - 90,560 (10.78%)
37. महोबा - 85,352 (12.42%)
38. बांदा - 1,75,421 (13.00%)
39.चित्रकूट - 1,00,092 (13.67%)
40. वाराणसी - 5,73,203 (18.18%)
41. जौनपुर - 5,89,543 (16.51%)
42. गाजीपुर - 4,08,689 (13.85%)
43. चंदौली - 2,30,086 (15.45%)
44. मिर्जापुर - 3,42,761 (17.94%)
45. सोनभद्र - 2,51,964 (17.93%)
46. भदोही - 2,06,320 (16.73%)
47. आजमगढ़ - 5,66,606 (15.25%)
48. मऊ - 3,00,223 (17.52%)
49. बलिया - 4,55,976 (18.16%)
50. गोरखपुर - 6,45,625 (17.61%)
51. महाराजगंज - 3,01,022 (15.11%)
52.देवरिया - 4,14,799 (17.22%)
53.कुशीनगर - 5,02,640 (18.65%)
45. सोनभद्र - 2,51,964 (17.93%)
46. भदोही - 2,06,320 (16.73%)
47. आजमगढ़ - 5,66,606 (15.25%)
48. मऊ - 3,00,223 (17.52%)
49. बलिया - 4,55,976 (18.16%)
50. गोरखपुर - 6,45,625 (17.61%)
51. महाराजगंज - 3,01,022 (15.11%)
52.देवरिया - 4,14,799 (17.22%)
53.कुशीनगर - 5,02,640 (18.65%)
54. बस्ती - 2,98,287 (15.70%)
55. सिद्धार्थनगर - 3,98,900 (20.33%)
56. संत कबीर नगर - 2,66,870 (19.96%)
57. लखनऊ - 12,00,138 (30.04%)
58.उन्नाव - 4,07,171 (17.51%)
59. रायबरेली - 3,48,862 (16.35%)
60.सीतापुर - 6,23,772 (19.55%)
61.हरदोई - 5,44,682 (18.04%)
62. खीरी (लखीमपुर) – 5,05,802 (17.50%)
63. गोंडा - 4,69,637 (18.40%)
64.बहराइच - 5,41,328 (20.44%)
65.बलरामपुर - 4,11,200 (25.98%)
66. श्रावस्ती - 1,34,992 (16.51%)
67. अयोध्या - 3,35,742 (17.69%)
68. सुल्तानपुर - 3,16,947 (17.19%)
69. बाराबंकी - 3,73,154 (16.00%)
70. अम्बेडकर नगर - 2,58,547 (13.82%)
71. कासगंज - 1,72,238 (16.28%)
72.अमेठी - 2,67,241 (18.60%)
73. हापुड - 2,57,903 (22.30%)
74. शामली - 1,63,458 (16.75%)
75. संभल - 3,18,601 (20.29%)
#SIR #UPSIR #UPNEWS,,







