उत्तर प्रदेश की जेलों में बंद कैदियों के लिया गया अहम फैसला !
लखनऊ, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूसरी पारी में हर रोज अपने फैसलों से सभी को चौंका रहे हैं , मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की जेलों में बंद कैदियों के लिए एक अहम फैसला लिया हैं । सीएम योगी के निर्देश पर अब UP की जेलों में अध्यात्म से जुड़ेंगे कैदी, राज्य की जेलों में अब मानसिक शांति के लिए बजेंगे महामृत्युंजय और गायत्री मंत्र। जेलों में अब महामृत्युंजय और गायत्री मंत्र की धुन सुनाई देगी। अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस तथा गरीबों के प्रति संवेदनशीलता योगी सरकार का पिछले पांच साल मूलमंत्र रहा है। दूसरी पारी में भी मुख्यमंत्री योगी इसी सिद्धांत के आधार पर कार्य कर रहे हैं।
130,
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




