(स्पोर्ट्स डेस्क) : आईपीएल 2022 का 20वां मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेला गया.. इस मैच में राजस्थान ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 3 रन से जीत हासिल कर ली. लखनऊ ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 165 रन बनाए थे. लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 162 रन ही बना सकी. इस मैच का रोमांच आखिरी ओवर तक चला, लखनऊ को आखिरी ओवर में जीत के लिए 15 रनों की जरूरत थी, लेकिन कुलदीप ने बेहतरीन गेंदबाजी की और लखनऊ के हाथों से मैच छीनकर राजस्थान की झोली में डाल दिया. लखनऊ की इस सीजन में ये दूसरी हार है. युजवेंद्र चहल ने इस मैच में सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए. चहल ने 4 ओवर में 10.25 की इकोनॉमी से 41 रन देकर 4 विकेट झटके. इसी के साथ चहल इस आईपीएल में अभी तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं.