मुजफ्फरनगर, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क)। देश भर में अग्निपथ योजना के विरोध में रहे प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार की ओर से लाई गई अग्निपथ योजना का देशभर में जोरदार विरोध हो रहा है. अग्निपथ को लेकर देश में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हो रहा है। जिसके चलते सोमवार को भारत बंद का ऐलान किया गया था।  उत्तर प्रदेश के जनपद मुजफ़्फरनगर में भारत बंद का कोई असर देखने को नहीं मिला। शहर के शिव चौक से लेकर पूरे बाजार में चहल पहल दिखाई दी और कोई भी दुकानबंद नहीं हुई। विशेष बात यह है कि किसी भी दल या संगठन ने जनपद में किसी भी स्थान पर भारत बंद को लेकर कोई प्रदर्शन भी नहीं किया है। यहां आज सुबह से ही नगर के सभी बाज़ार रोज़ाना की तरह खुले रहे, लेकिन सुरक्षा की दृष्टि से  जिला प्रशासन ने जनपद में जगह-जगह पुलिस फ़ोर्स को तैनात किया  था फिर चाहे वह नगर के व्यस्तम बाजार हो या फिर रेलवे स्टेशन, बस अड्डे सभी जगहों पर आलाधिकारी लगातार सड़कों पर उतर कर गश्त करते नजऱ आये। वहीं व्यापारी भी अग्निपथ का समर्थन करते दिखाई दिए। व्यापारियों की माने तो सरकार की अग्निपथ योजना एक अच्छी योजना है, जिसका वह समर्थन करते है, लेकिन हिंसा करना अराजकतत्वों का काम है। अग्निपथ से युवाओं को रोजग़ार भी मिलेगा और देश की प्रगति भी होगी।