(स्पोर्ट्स डेस्क): इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को दूसरे वनडे मैच में 100 रनों से हार का सामना करना पड़ा. इसके साथ ही तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है. इंग्लैंड ने पहले खेलने के बाद 246 रन बनाए थे. इसके जवाब में रोहित एंड कंपनी 146 रन ही बना सकी.  दूसरे वनडे में टीम इंडिया के बल्लेबाज पूरी तरह फेल रहे हैं. कप्तान रोहित 0, शिखर धवन 9 और विराट कोहली सिर्फ 16 रन बनाकर आउट हो गए. वहीं ऋषभ पंत 0, हार्दिक पांड्या और रवींद्र जडेजा 29-29 रन बनाकर वापस लौटे. 27 रन का योगदान सूर्यकुमार यादव ने दिया. इंग्लैंड की इस जीत के हीरो रहे तेज गेंदबाज रीस टॉपले. उन्होंने अपने 9.5 ओवर में 2 मेडन के साथ सिर्फ 24 रन देकर 6 विकेट चटकाए. पहली बार टॉपले ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पांच विकेट चटकाए. टॉपले ने रोहित शर्मा, शिखर धवन, सूर्यकुमार यादव, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल और प्रसिद्ध कृष्णा को अपना शिकार बनाया. लॉर्ड्स के मैदान में किसी इंग्लिश गेंदबाज का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.