ललित मोदी का 9 साल पुराना ट्वीट हुआ वायरल, सुष्मिता सेन के साथ रोमांटिक तस्वीरें वायरल
(बॉलीवुड डेस्क): ललित मोदी ने सुष्मिता सेन के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं. उन्होंने एक्ट्रेस के साथ अपनी पुरानी मुलाकात से लेकर अब तक की तस्वीरें शेयर करके अनाउंसमेंट की है.ललित मोदी और सुष्मिता सेन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. इसी बीच ललित मोदी का 9 साल पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है जो उन्होंन सुष्मिता से रिप्लाई मांगने के लिए किया था. ललित मोदी ने गुरुवार देर रात बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन को डेट करने का ऐलान करके सभी को हैरान कर दिया. उन्होंने ट्विटर पर सुष्मिता सेन को टैग करते हुए लिखा, एक नई शुरुआत, एक नया जीवन. उन्होंने जब ये लिखा तो लोगों को लगा कि दोनों ने शादी कर ली है. हालांकि, आईपीएल के पूर्व अध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि वे अभी केवल डेटिंग कर रहे हैं, लेकिन एक दिन शादी भी करेंगे.







