कॉमनवेल्थ में भारत को मिला तीसरा गोल्ड, अचिंता शेउली ने रचा इतिहास
(स्पोर्ट्स डेस्क) : बर्मिंघम में चल रहे 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय वेटलिफ्टर अचिंता शेउली ने गोल्ड मेडल जीता. स्नैच में उन्होंने पहली लिफ्ट में 137 किलोग्राम का भार उठाया. वहीं दूसरी लिफ्ट में 139 किलोग्राम का भार उठा दिया. इसके बाद अचिंता ने तीसरे लिफ्ट में 143 किलोग्राम का भार उठाया. क्लीन एंड जर्क में अचिंता शेउली ने दूसरे अटैम्प्ट में 170 किलोग्राम का भार लिफ्ट किया. इस तरह उन्होंने 313 किलोग्राम के भार के साथ गोल्ड मेडल अपने नाम किया. इस तरह से भारत को अब कर कॉमनवेल्थ में 6 मेडल मिल चुके हैं जिसमें 3 गोल्ड है. सबसे हैरानी की बात ये है कि तीनों गोल्ड मेडल भारत को वेटलिफ्टर ने हासिल किए हैं. सबसे पहले मीराबाई चानू ने कमाल करते हुए भारत को वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल दिलाया तो वहीं दूसरी ओर 19 साल से भारत के वेटलिफ्टर जेरेमी ने कमाल करते हुए भारत को दूसरा गोल्ड मेडल दिलाया, इसके बाद अचिंता ने भी गोल्ड मेडल मेडल जीतकर कमाल कर दिया.







