(बॉलीवुड डेस्क) । बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने हिंदी सिनेमा में तीन दशक पूरे कर लिए हैं। 1992 की फिल्म 'बेखुदी' से अपने फिल्मी सफर की शुरूआत करने वाली काजोल ने अपने 30 साल के करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, जिनमें 'बाजीगर', 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'करण अर्जुन', 'गुप्त', 'प्यार तो होना ही था' 'कुछ कुछ होता है' और 'कभी खुशी कभी गम' शामिल हैं।  इस अवसर पर, उनके पति, अभिनेता-निर्माता-निर्देशक अजय देवगन ने अपनी पत्नी के लिए एक विशेष संदेश साझा किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी भावनाओं को इजहार किया। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' से एक तस्वीर साझा की, जहां उन्हें और काजोल को एक साथ महाराष्ट्रीयन लोक नृत्य में देखा जा सकता है। अजय ने कैप्शन में लिखा, सिनेमा में तीन दशक! और, आप सभी उत्साहित हैं! सच कहूं, तो आप अभी शुरूआत कर रही हैं। कई और मील के पत्थर, फिल्मों और यादों के लिए।