खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : केंद्र की मोदी सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए राजपथ और सेंट्रल विस्टा लॉन का नाम बदलने का फैसला किया है. सरकार ने इसे कर्तव्यपथ करने का निर्णय लिया है. सूत्रों ने बताया कि एनडीएमसी ने राजपथ और सेंट्रल विस्टा के लॉन का नाम कर्तव्यपथ करने के उद्देश्य से 7 सितंबर को एक विशेष बैठक बुलाई है. मोदी सरकार इस फैसले से ये संदेश देना चाहती है कि अब शासकों और प्रजा का युग समाप्त हो गया है. इससे पहले मोदी सरकार ने जिस सड़क पर प्रधानमंत्री का आवास है उसका नाम बदला था. सरकार ने रेसकोर्स रोड से बदलकर लोक कल्याण मार्ग कर दिया था.