भागवत के चतुर्थ दिवस धूमधाम से मनाया कृष्ण जन्मोत्सव
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिन कथा व्यासआचार्य पंडित भारत भूषण गैरोला शास्त्री जी ने अपनी दिव्य रस मयी वाणी से भक्तों को आनंदित किया आचार्य श्री ने प्रह्लाद जन्म, वामन जन्म, और राम जन्म की दिव्य कथा से सभी भक्तों को मंत्र मुग्ध कर दिया और उसके बाद भगवान श्री कृष्ण के पृथ्वी पर अवतरण का सुंदर वृतांत सुनाया आचार्य पंडित भारत भूषण गैरोला शास्त्री जी ने बताया कि जब पृथ्वी पर आततायों का शासन चलता है संत ब्राह्मण व गौ माता को सताया जाता है तो ये पृथ्वी गो का रूप धारण करके भगवान के पास जाती है और उन्हें अधर्मीयों के विनाश के लिए। पृथ्वी पर बुलाती हैं और भगवान अधर्म के विनाश के लिए अपनी इच्छा से अवतार लेते हैं "निजी इच्छा निर्मित तनु माया गुण गोपाल"भगवान कृष्ण के जन्म उत्सव पर भक्तों ने खूब आनंद एवं उत्सव मनाया साथ ही संगीत पर बृजमोहन रतूड़ी ,अरविंद पैन्यूली ,राजेश पैन्यूली ने सुंदर भजनों से श्रोताओं को आनंदित किया आचार्य श्री वीरेंद्र कोठारी आशीष कोठारी ने भगवान की जन्म का पूजन करवाया इस अवसर पर भक्तों ने एक दूसरे को मक्खन और मिश्री खिलाकर भगवान का दिव्य उत्सव मनाया कथा के आयोजक श्रीमती कुमला देवी ने अपने आप को भाग्यशाली समझते हुए व्यास जी की सराहना प्रशंसा करते हुए आनंदित होने लगी इस अवसर पर श्रीमान राजेंद्र सिंह नेगी (एडवोकेट) नरेंद्र सिंह नेगी ,बलवीर नेगी ,सतेंद्र नेगी ,भूपेंद्र बिष्ट आशिमा नेगी, आयुष बिष्ट ,अक्षत बिष्ट, श्रीमान प्रेम पेटवाल जी, देवेश्वरी, रीना नेगी, अंजू भाटिया दीपाली ठकराल योजना , सुंदरी पेटवाल शांति रावत, एवं वार्ड 40 की पार्षद मीरा कठैत सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे और इस दिव्य क्षणों का आनंद लिया






