सारा अली खान 'ऐ वतन मेरे वतन' में स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका में आएंगी नजर
(बॉलीवुड डेस्क)। 'ऐ वतन मेरे वतन' से ओटीटी प्लेटफार्म पर सारा अली खानडेब्यू करने जा रही हैं। सारा अली खान 'ऐ वतन मेरे वतन' में स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका में नजर आएंगी। सारा ,उषा मेहता के किरदार में नजर आएंगी। 'ऐ वतन मेरे वतन' धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनने वाली फिल्म है। इस फिल्म को अमेजन प्राइम पर रिलीज किया जाएगा। ऐ वतन मेरे वतन को कन्नन अय्यर निर्देशित करेंगे। वहीं, फिल्म की कहानी दरब फारूकी ने लिखी है। गौरतलब है कि उषा मेहता स्वतंत्रता संग्राम के दौरान सीक्रेट रेडियो ऑपरेटर थीं। उन्होंने देश की स्वतंत्रता के दौरान अहम भूमिका निभाई थी। उषा मेहता ने सीक्रेट रेडियो सर्विस 'कांग्रेस रेडियो' की शुरुआत की थी।
Share
Most Watched
Subscribe Us
Subscribe Us For Latest Updates.




