उत्तरकाशी/देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क)। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिला स्थित द्रोपदी का डांडा-2 पर्वत चोटी ग्लेशियर में हुए हिमस्खलन के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन के तीसरे दिन गुरुवार को 5 और शव बरामद हुए हैं। इसी के साथ अब तक कुल 9 शव बरामद हो चुके हैं। इसमें दो इंस्ट्रक्टर और 7 ट्रेनीज बताए जा रहे हैं। इनमें एवरेस्ट विजेता सविता कंसवाल और एक इंस्ट्रक्टर नवमी सहित दो की शिनाख्त हो चुकी है जबकि अभी अन्य शवों की पहचान होनी शेष है। इस तरह अभी भी 24 लोग लापता हैं। निम के रजिस्ट्रार विशाल रंजन ने इसकी पुष्टि की है।

टीम मातली हेलीपैड से घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर मौसम खराब होने के कारण बरामद हुए शव मातली हेलीपैड नहीं लाए जा पा रहे हैं। अब टीम को मौसम के ठीक होने का इंतजार किया जा रहा है। बता दें कि अभी 29 लोग लापता हैं। जबकि नौ शव बरामद किए जा चुके हैं। चार शव मंगलवार को बरामद किए गए थे, जबकि पांच शव आज गुरुवार को मिले हैं। बुधवार को हिमस्खलन की चपेट में आए निम के 15 पर्वतारोहियों-प्रशिक्षुओं काे रेस्क्यू किया गया था। इनमें से पांच घायल लोग थे। रेस्क्यू अभियान के पहले दिन मंगलवार को वायु सेना, एसडीआरएफ आदि रेस्क्यू टीमों ने चार शवों को बरामद किया था। इन मृतकों एवरेस्ट विजेता सविता थीं, जिनकी पहचान हुई थी। इसके बाद एक इंस्ट्रक्टर और शिनाख्त हुई लेकिन अन्य शवों की अभी पुख्ता शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटनास्थल स्थित बेस कैंप से इन शवों को हेलीकाप्टर के जरिए आईटीबीपी मातली हेलीपैड पर लाया जाएंगा और वहीं पर उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा। इसके बाद वहां पर इन शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया जाएगा।