मुज़फ्फरनगर,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क)। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान के आवास पर महात्मा टिकैत की जयंती पुष्प अर्पित कर मनाई गई। महात्मा टिकैत को किसान मसीहा के रूप में जाना जाता है। उसी के संदर्भ में आज उनकी 87 वी जयंती मनाई गई है। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान ने कहा कि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत पश्चिमी उत्तर प्रदेश में एक बड़ी पहचान थे और उनसे बड़ा कोई किसान नेता इस क्षेत्र में नहीं रहा। उन्होंने यह भी कहा कि मैं तो बाबा टिकैत के सामने एक छोटा सा इंसान हूँ।  केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत से मेरे दो रिश्ते रहे हैं, जिस खाप से मैं हूं उस खाप के वो मुखिया थे और साथ ही किसान नेता भी थे। इस दौरान अशोक बालियान ने महेंद्र सिंह टिकैत के बारे में विस्तृत जानकारी आम जनसभा को दी। उन्होंने बताया कि बाबा महेंद्र सिंह टिकैत ने विश्व के कौन-कौन के देशों की यात्रा की और पूरे देश के किसानों को अपने साथ किस तरह जोड़ा। इस दौरान श्रद्धांजलि सभा में पूर्व विधायक उमेश मलिक, राजू अहलावत, उधम सिंह जैसे कई सारे किसान नेताओं ने यहां पर आज उपस्थित रहकर किसानों के मसीहा बाबा महेंद्र सिंह टिकैत की जयंती पर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।