यो यो हनी सिंह और मिलिंद गाबा 'पेरिस का ट्रिप' गाने एक साथ आएंगे नज़र
(बॉलीवुड डेस्क)। फिल्म निर्माता भूषण कुमार, मिलिंद गाबा और यो यो हनी सिंह के साथ एक नया गाना 'पेरिस का ट्रिप' लेकर आये है। मिलिंद गाबा और यो यो हनी सिंह पहली बार इस गाने के ज़रिये एक साथ आ रहे हैं। यह गाना अब टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है।इस गाने को मिलिंद गाबा, असली गोल्ड और यो यो हनी सिंह ने लिखा है।मिहिर गुलाटी द्वारा निर्देशित 'पेरिस का ट्रिप' का संगीत वीडियो ग्लिट्ज़, ब्लिंग, टॉप मॉडल और सैकड़ों डांसर्स के साथ बड़े पैमाने पर फिल्माया गया है। भूषण कुमार ने कहा, “'पेरिस का ट्रिप' दो कलाकारों के बीच एक शानदार कोलैबोरेशन है, जो म्यूजिक में अपने इंडिविजुअल स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। दोनों की आवाज़ भी बहुत अलग है और फिर भी एक डीप कनेक्शन साझा करते हैं जो पेरिस का ट्रिप में नज़र आता है।” हनी सिंह ने कहा, “मिलिंद गाबा मेरे भाई की तरह हैं और मैं बहुत खुश हूं कि प्रशंसकों को आखिरकार हमें एक साथ देखने का मौका मिल रहा है। इस ट्रैक को बनाते वक्त और संगीत वीडियो की शूटिंग के दौरान हमने खूब मज़े किये । 'पेरिस का ट्रिप' एक बड़ी पार्टी की तरह लगा।”







