(स्पोर्ट्स डेस्क) : वनडे सीरीज का पहला मैच भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ में खेला  जा रहा हैं , इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान शिखर धवन के टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. ये मैच बारिश के चलते 40-40 ओवर का ही खेला जाएगा. साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे पहले वनडे मैच में युवा धाकड़ बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को वनडे डेब्यू करने का मौका मिला है. ऋतुराज गायकवाड़ ने टीम इंडिया में जगह आईपीएल में धमाकेदार प्रदर्शन कर पाई थी. वह पिछले कई समय से टीम इंडिया की टी20 टीम का हिस्सा बन रहे हैं, लेकिन वनडे में पहली बार प्लेइंग 11 में शामिल किए गए हैं. 

पहले वनडे में टीम इंडिया की प्लेइंग 11\

शिखर धवन, शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, संजू सैमसन, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, अवेश खान.