सीएम धामी ने पीएम मोदी को दिल्ली लौटते हुए अल्मोड़ा की बाल मिठाई और पहाड़ी टोपी भेंट की
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): उत्तराखंड के दो दिवसीय दौरे के पश्चात् प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह दिल्ली लौट गए, लेकिन दिल्ली लौटने के साथ ही वह उत्तराखंड की सबसे खास दो चीजें साथ लेकर गए। जोकि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें भेंट की। उत्तराखंड की यह दोनों ही चीजें देश-दुनिया में प्रसिद्ध हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पीएम मोदी को अल्मोड़ा की बाल मिठाई और ब्रह्मकमल से सुसज्जित टोपी भेंट की। अल्मोड़ा की बाल मिठाई का जिक्र तो पीएम मोदी कई बार कर चुके हैं। उत्तराखंड की इन दोनों ही चीजों के प्रति पीएम मोदी का लगाव देखते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें उत्तराखंड से लौटते हुए आज सुबह यह दोनों ही चीजें भेंट की।







