मोरना शुगर मिल के सामने आज रालोद किसानो का सम्मेलन आयोजित
मुजफ्फरनगर,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) । जनपद के मोरना शुगर मिल के सामने आज विशाल रालोद किसानो का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। जिसमें रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी सम्मेलन के मुख्य अतिथि रहेंगे। वहीं मीरापुर RLD विधायक चंदन सिंह के नेतृत्व में इस सम्मेलन को संबोधित करेगें। जिसमें गन्ना भुगतान, आवारा पशु सहित कई मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। दी गंगा किसान सहकारी चीनी मिल्स की स्थापना 16 नवंबर, 1984 को की गई थी। गन्ने की पैदावार को देखते हुए मिल की पेराई क्षमता कम थी। गन्ने की लगातार बढ़ती पैदावार के चलते मिल की क्षमता बढ़ाने की मांग क्षेत्रवासी लंबे समय से कर रहे थे। इसी को लेकर किसान बार-बार जनप्रतिनिधियों से मिल के विस्तारीकरण की मांग कर रहे थे। अनेक बार किसान इसी मांग को लेकर आंदोलन कर चुके हैं।







