(बॉलीवुड डेस्क): मेकर्स ने ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की आगामी फिल्म 'फाइटर' की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। फिल्म में इन दोनों के साथ अभिनेता अनिल कपूर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे । वहीं इस फिल्म से जुड़ी एक लेटेस्ट अपडेट सामने आया है। यह फिल्म भारत की पहली हवाई एक्शन फिल्म होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म में दीपिका पादुकोण भी जबरदस्त एक्शन करती नजर आयेंगी। फिल्म की कहानी भारतीय परिस्थितियों पर आधारित है और देश के सशस्त्र बलों की वीरता, बलिदान और देशभक्ति को सलाम करती है। 'फाइटर' एक शानदार फिल्म होगी जिसका डायरेक्शन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं।