नीदरलैंड्स पर एकतरफा जीत के साथ ही टीम इंडिया ग्रुप 2 की प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर
(स्पोर्ट्स डेस्क): टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप के अपने दूसरे मैच में नीदरलैंड्स को 56 रनों से मात देकर टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत दर्ज की है. नीदरलैंड्स पर एकतरफा जीत के साथ ही टीम इंडिया ग्रुप 2 की प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है. दूसरे पायदान पर दक्षिण अफ्रीका, तीसरे पर बांग्लादेश, चौथे पर जिम्बाव्बे, पांचवें पर पाकिस्तान और छठे पर नीदरलैंड्स है. भारत ने रोहित शर्मा (53), विराट कोहली (नाबाद 62) और सूर्यकुमार यादव (नाबाद 51) के शानदार अर्धशतकों के बाद सटीक गेंदबाजी की बदौलत गुरुवार को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप सुपर 12 मैच में नीदरलैंड्स को 56 रनों से करारी शिकस्त दी. यह भारत की लगातार दूसरी जीत है. भारतीय टीम के दो विकेट पर 179 रनों के जवाब में नीदरलैंड्स 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 123 रन ही बना सका और लक्ष्य का पीछा करने में असफल रहा.
#t20worldcup2022,







