अब प्रदेश में घटिया निर्माण कार्य बर्दाश नही किया जाएगा- प्रदेश सचिव लक्की राणा
देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): वार्ड 31 कौलागढ़ के कैनाल रोड में सिचाई विभाग द्वारा करोड़ो रूपये की लागत से सड़क निर्माण और नाली निर्माण कार्य कर रहा है सड़क से पहले नाली का निर्माण कार्य चल रहा है जिसकी गुणवंता बहुत ही खराब है। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव लक्की राणा को काफी लोगो द्वारा खराब कार्य की शिकायत की गई थी जिसके बाद लक्की राणा ने खुद मोके पर पहुचकर कार्य की गुणवंता देखी उन्होंने बताया कि सच मे निर्माण कार्य घटिया हो रहा है नाली की दोनों तरफ की दीवारों में honeycombing पाई गई है जो कि सीमेंट का सही मिक्स और सही तरीके से वाइब्रेटर का इस्तेमाल न करने की वजह से पाई जाती है जिस कारण निर्माण की गुणवंता खराब हो जाती है और नाली के जल्दी क्षतिग्रस्त होने का खतरा बढ़ जाता है उन्होंने बताया कि कार्य की गुणवंता देखकर लगता है कि कार्य मे अवैध खनन की घटिया निर्माण सामग्री का भी इस्तेमाल हो रहा है। लक्की राणा ने मौके पर ही विभाग के सुपरविजन अधिकारी हरिदर्शन रावत को निर्माण की सारी कमियों से अवगत कराया उन्होंने सरकार से कार्य की गुणवंता की जाँच की भी मांग की है। उन्होंने सरकार को घेरते हुए आरोप लगाया की जब मुख्यमंत्री की योजना से हो रहे निर्माण कार्य मे ही इतना खराब कार्य हो रहा है तो प्रदेश में चल रहे बाकी कार्यो की गुणवंता का क्या हाल होगा आप अंदाजा लगा सकते है।







