नार्को टेस्ट में श्रद्धा मर्डर केस के आरोपी आफताब ने हत्या की बात कबूल की
खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क) : श्रद्धा हत्याकांड के आरोपी आफताब ने नार्को टेस्ट के दौरान श्रद्धा की हत्या की बात कबूल की है. इतना ही नहीं आफताब ने ये भी बता दिया कि उसने श्रद्धा के शव के टुकड़े करने में कौन से हथियारों का इस्तेमाल किया और उन्हें कहां फेंका है. आफ़ताब का नार्को टेस्ट 1 घंटा 50 मिनट तक चला. टेस्ट के बाद आरोपी आफताब को डॉक्टर्स के ऑब्जरवेशन में रखा गया. इस दौरान आफताब ने एक बार फिर श्रद्धा की हत्या की बात कबूल की. सूत्रों के मुताबिक आरोपी आफताब ने टेस्ट में पूछे गए ज्यादातर सवालों के जवाब दिए. इस दौरान कई सवालों के जवाब उसने अंग्रेज़ी में भी दिए. वहीं, कुछ सवालों के जवाब देने में आफताब ने थोड़ा समय लिया. लेकिन सवाल दोहराए जाने पर उसने जवाब दिया.
#Shraddha Murder Case ,







