(स्पोर्ट्स डेस्क) : लियोनल मेसी अर्जेंटीना के लिए सबसे ज्यादा वर्ल्ड कप मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए. यह उनका 22वां वर्ल्ड कप मैच था. इस मामले में उन्होंने अपने देश के लीजेंड फुटबॉलर डिएगो माराडोना को पछाड़ा. मेसी ने कहा, 'मुझे अभी पता चला कि मैं यह उपलब्धि अपने नाम कर चुका हूं. इस तरह के रिकॉर्ड लगातार हासिल करने की काबिलियत मुझमें हैं, यह अहसास बेहद उत्साहित कर देने वाला है. मुझे लगता है आज डिएगो माराडोना मेरे लिए बेहद खुश होंगे क्योंकि उन्हें मुझसे बहुत ज्यादा लगाव था. जब भी मैं कुछ अच्छा करता था तो वह बहुत खुश होते थे.' अर्जेंटीना अपना पहला मुकाबला सऊदी अरब के खिलाफ 1-2 से गंवा चुकी थी. इसके बाद उसे नॉक आउट स्टेज में पहुंचने के लिए अपने दोनों मुकाबले जीतने थे. अर्जेंटीना ने ऐसा ही किया. पहले उसने मैक्सिको को 2-0 से हराया और फिर पोलैंड को भी 2-0 से शिकस्त देकर ग्रुप-सी में टॉप पर रहकर अगले राउंड के लिए क्वालिफाई किया.

#FIFA World Cup 2022,