अल्‍मोड़ा/देहरादून, खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क): अल्‍मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा होने से शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। अल्मोड़ा के भैंसियाछाना विकास खंड में बारातियों से भरी कार गहरी खाई में जा गिरी। वहीं इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत बताई जा रही है। जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बागेश्वर के काफलीगैर क्षेत्र के मटेला से बारात कल पिथौरागढ़ के बेरीनाग गई थी, वहीं शनिवार सुबह वापसी के दौरान अल्टो कार काफलीगैर रोड पर नौगांव-बखरिया के बीच अचानक बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई। वही राहगीरों ने इस दुर्घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत और बचाव अभियान चलाया। वहीं पुलिस द्वारा इस हादसे में 3 पुरुष और एक महिला समेत कुल 4 लोगों की मौत हो गयी। जबकि 2 लोग घायल हो गए। 108 सेवा से मिली जानकारी के अनुसार हादसे में मरने वाले दूल्हे के परिजन हैं। वहीं टीम घायलों के रेस्क्यू में जुटी है। 

#dehradunnews, #uttarakhandnews, #khabarnewindia ,