लखनऊ,खबर न्यू इंडिया (न्यूज़ डेस्क)। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि जनता एक बार फिर समाजवादी पार्टी को समाप्तवादी पार्टी बना देंगी। अखिलेश यादव का अंहकार टूटेगा। उनके हवा हवाई दावे की हवा निकल जायेगी। क्योंकि सपा का झंडा गुंडागर्दी का प्रतीक है।  केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव का भ्रम मैनपुरी की जनता भी तोड़ेगी। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में जब मुलायम सिंह थे भाजपा का कोई बड़ा नेता प्रचार करने नहीं गया। इसके आलावा बसपा के गठबंधन के बावजूद वो बड़े अंतर से नहीं जीते। मैनपुरी के गरीब लोग जानते हैं कि सपा के हाथों में उनकी बरबादी है, जबकि भाजपा के साथ खुशहाली होगी। रघुराज शाक्य जमीनी नेता है। सपा का इतिहास मैनपुरी की जनता जानती है। सपा का झंडा गुंडागर्दी का प्रतीक है। जमीन, मकान और बूथों पर कब्जा इनका इतिहास रहा है। चुनाव में इनकी हार सुनिश्चित है। मौर्य ने कहा कि हम खतौली, रामपुर और मैनपुरी जीतने जा रहे हैं। जनता चुनाव लड़ रही है। कमल के फूल में सुरक्षा,सम्मान और विकास है।

#khabarnewindia, #upnews ,