(बॉलीवुड डेस्क): शुक्रवार को मेकर्स ने रणवीर सिंह की आगामी फिल्म 'सर्कस' का ट्रेलर जारी कर दिया है। फिल्म के इस ट्रेलर को रणवीर सिंह ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा भी किया है। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी 'सर्कस' शेक्सपियर के प्ले ‘द कॉमेडी ऑफ एरर’ से प्रेरित है। 'सर्कस' को रोहित शेट्टी के साथ-साथ भूषण कुमार भी मिलकर प्रोड्यूस कर रहे हैं। यह फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर 23 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।  इस फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह लीड रोल में नजर आएंगे। रणवीर सिंह के अलावा फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस, पूजा हेगड़े, वरुण शर्मा,जॉनी लीवर, मुरली शर्मा, सुलभा आर्या, संजय मिश्रा, सिद्धार्थ जादव भी अपनी परफेक्ट कॉमेडी टाइमिंग के साथ दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे।

#khabarnewindia,,